News Addaa WhatsApp Group

सदस्यता बढ़ाने पर जोर, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा चुनावी मौका

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 30, 2025  |  6:48 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सदस्यता बढ़ाने पर जोर, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा चुनावी मौका
  • राष्ट्रीय लोकदल की बैठक
  • दुदही में प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित, कहा- जो सदस्य बढ़ाएगा, वही पंचायत चुनाव लड़ेगा
  • विजयपुर में नए सदस्यों का स्वागत, ग्रामीणों में दिखा पार्टी के प्रति उत्साह
तुर्कपट्टी/कुशीनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को दुदही बाजार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। किसान नेता ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला और स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए नई ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश सचिव सियाशरण उर्फ सप्पू पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय केवल नारे देने का नहीं, जमीनी कार्य करके संगठन को मजबूत करने का है। जो कार्यकर्ता सबसे अधिक सदस्य बनाएगा, पार्टी उसी को पंचायत चुनाव में प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि रालोद की नीतियां किसानों, मजदूरों और आम जन की समस्याओं पर केंद्रित हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इन नीतियों को जनमानस तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि रालोद का इतिहास जनांदोलनों से जुड़ा रहा है। हमें अपने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना है। पंचायत चुनाव पार्टी के लिए एक अवसर है, जहां परिश्रमी कार्यकर्ता नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं। जिला सचिव श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता केवल सदस्यता के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाएं। जनता का विश्वास तभी जीता जा सकता है जब हम उनके साथ खड़े नजर आएं। बैठक में भोला सिंह, चंदन सिंह, हरिराम सिंह, भोला लाल श्रीवास्तव, जगदीश मौर्य, कैलाश प्रसाद, जोखू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विजयपुर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर ब्रजेश मिश्र, जयराम कुशवाहा, जंजाली शर्मा और प्रदीप मिश्र आदि को रालोद की सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन में उनके योगदान की उम्मीद जताई। ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking