News Addaa WhatsApp Group Join करें

द्वितीय दिवस प्रज्ञा योग व दैनिक जीवनचर्या का विस्तार- योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2022  |  6:24 PM

735 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
द्वितीय दिवस प्रज्ञा योग व दैनिक जीवनचर्या का विस्तार- योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। श्रीराम जानकी मंदिर फाजिलनगर प्रांगण में युवाभारत निःशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी व दूधनाथ जी द्वारा प्रकृति और पुरुष के विभिनता को बताते हुए दैनिक दिनचर्या को बताया गया कि प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में जग कर सबसे पहले उषापान क्रिया करे फिर शौच स्नान निवृति होने के बाद ईश्वरीय चिंतन करते हुए योग के शरण लेना चाहिए फिर अन्य कर्मो को अपने नियमानुसार करना चाहिए । सुबह-सुबह पुरुषार्थ और दिन भर कर्म योग करने से जीवन को कैवल्य की तरफ ले जाया जा सकता है, इत्यादि सभी योगिक विषयो को चर्चा करते हुए विभिन्न आसनों व प्रज्ञा योग के अभ्यास को कराया गया ।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

आचार्य दूधनाथ जी ने बताया कि योग से मानव जीवन जल्दी बुढ़ापा नहीं पाता है बल्कि 50 वर्ष में भी युवा की अवस्था में दिखाई देता है हम सभी को इस योग विद्या के महत्व को जानने का प्रयास करना चाहिए और इसे चिंतन कर अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

योगाचार्य धर्मेंद्र जी ने सभी को भारत भूमि की महिमा को बताते हुए कहा यह योग शिविर अगले 28 अगस्त तक निशुल्क प्रत्येक सुबह 5:00 बजे से संचालित रहेगा आप सभी इस योग कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को स्वास्थ्यमय व शांतिपूर्ण बनाये।

योगाभ्यास दौरान ए.बी.वी.पी के प्रखर युवा सन्दीप मद्धेशिया, शिवांक वर्नवाल, शुभम वर्नवाल, रंजीत मद्धेशिया, चंद्रप्रकाश मद्धेशिया व अन्य बबलू जी, विजय जी, निक्की मद्धेशिया, राकेश पांडेय इत्यादि सभी ने जीवन को साधने हेतु योग प्राणायाम कर सभी तक सन्देश ज्ञापित किये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking