News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीसी सड़क से बढ़ेगी आवागमन की सुविधा :विधायक

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 16, 2025  |  6:45 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीसी सड़क से बढ़ेगी आवागमन की सुविधा :विधायक
  • दुमही मुसहर बस्ती में सड़क निर्माण पूर्ण, लोकार्पण में जुटे जनप्रतिनिधि
  •  सुविधा और विकास की दृष्टि से सड़क को बताया उपयोगी
तुर्कपट्टी। कुशीनगर। दुदही विकास खंड के दुमही मुसहर बस्ती में शनिवार को विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण समारोहपूर्वक हुआ। यह सड़क रामविलास के घर से हरिशंकर दुबे के घर तक बनाई गई है। आचार्य राकेश पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सीसी सड़क के निर्माण से दुमही मुसहर बस्ती के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्षों से ग्रामीणों की यह मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया। बीडीओ  रामराज कुशवाहा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और यह विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल है। आयोजक भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता ने आभार प्रकट किया तथा संचालन रमाकांत पांडेय ने किया। 
इस अवसर पर भाजपा दुदही मंडल अध्यक्ष अजेश भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौरा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, पारस सिंह, मनोज तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष तिवारी, उपेन्द्र आर्य, रामनारायण मद्धेशिया, विनोद शर्मा, जयप्रकाश पाण्डे, अमरनाथ मिश्रा, विनय सिंह, हरख यादव, सुदर्शन आर्य, अजय तिवारी, महंथ गुप्ता, मोहन तिवारी, लक्ष्मण ठाकुर, राधेश्याम रावत, महंथ खरवार, नागेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ मुसहर, गंगा मुसहर, केदार मुसहर, गुदील मुसहर आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking