मथौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह के सेवा निवृत होने पर मंगलवार को सभागार कक्ष में ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह, अंगबस्त्र, छड़ी व बुके भेंटकर उन्हें विदाई दी। विदाई के दौरान उपस्थित सभी लोगों की आँखे नम दिखी। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह ने कहा कि सेवा में आने के साथ ही सेवा निवृत होने का दिन भी तय हो जाता है। खंड विकास अधिकारी मोतीचक रामानन्द वर्मा ने कहा कि एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह ने हमेशा विभागीय कार्यो और व्यक्तिगत मामलों में सुलभ प्रकृति से सभी को प्रभावित किया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा विदाई एक सतत प्रक्रिया है।
इस दौरान एडीओ पंचायत राजकुमार, रामू राव, समरजीत सिंह, धर्मेन्द्र यादव, आकाश सिंह, विजय साहनी, प्रभात सिंह, अमित यादव, व्यास सिंह, मनोज सिंह, श्वेता यादव, नरेगा बाबू आलोक जयसवाल, बाबू हरिओम शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…