हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही एक 16 वर्षीय लड़की घर के सामने ही नाली में गिर गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बल्डीहा निवासी रमेश गुप्ता की पुत्री ऋतु गुप्ता घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। उसी समय आंधी तूफान व बिजली कड़कने पर डरकर भागने लगी। वह घर के सामने नाली में फिसलकर सिर के बल गिर गई। जिससे उसका सिर पूरी तरह नाली में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।स्वजन जब तक पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील के अधिकारियों ने लेखपाल को मौके पर भेजकर सहायता के लिए जांच करने का निर्देश दिया। ऋतु तीन बहन व एक भाई थे। जिसमें ऋतु सबसे बड़ी थी।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…