News Addaa WhatsApp Group Join करें

इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर तानी! 50 हजार का इनामी आशु मुठभेड़ में घायल बहादुरपुर चौकी के सिपाही को ट्रक से कुचलने के मामले में था वांछित, झड़वा अंडरपास के पास हुआ मुठभेड़

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 31, 2026  |  4:24 AM

2,268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर तानी! 50 हजार का इनामी आशु मुठभेड़ में घायल बहादुरपुर चौकी के सिपाही को ट्रक से कुचलने के मामले में था वांछित, झड़वा अंडरपास के पास हुआ मुठभेड़ WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशु कुमार यादव ने गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस के सामने दुस्साहस दिखाया। पेट में दर्द होने का बहाना बनाकर इलाज के लिए ले जाए जाते समय उसने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल होल्स्टर से निकाल ली और पुलिस टीम पर तानकर भाग निकला। इसके बाद झड़वा रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस के अनुसार थाना तरयासुजान में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 252/2026 में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशु कुमार यादव पुत्र रामइकबाल यादव निवासी बिन्दवलिया, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज, बिहार को 30 अगस्त को उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी की टीम ने गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के कुछ समय बाद आशु ने पेट में असहनीय दर्द होने की बात कही। पुलिस ने उसे हवालात से निकालकर उपनिरीक्षक रविकान्त सिंह और कांस्टेबल रुपेश यादव की सुपुर्दगी में उपचार के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में आरोपी ने अचानक वाहन से उतरने का बहाना किया और मौका पाते ही उपनिरीक्षक रविकान्त सिंह की पिस्टल होल्स्टर से निकालकर कॉक कर दी। पिस्टल तानते हुए वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। आरोपी के सरकारी पिस्टल लेकर भागने की सूचना मिलते ही तरयासुजान, तमकुहीराज पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गईं। झड़वा रेलवे अंडरपास के समीप घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया।

पुलिस का दावा है कि घिरता देख आशु ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर लक्ष्य साधकर फायर कर दिया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक सरकारी पिस्टल, मैगजीन में आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। घायल आशु को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अफसर पहुंचे मौके पर, खंगाली मुठभेड़ की पूरी जानकारी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुठभेड़ की कार्यवाही में..!

थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस टीम, तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह की टीम शामिल रही। इसके अलावा उपनिरीक्षक बृजेश सिंह,उप निरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद, चौकी प्रभारी तीन फेडिया विवेक अवस्थी, चौकी प्रभारी डिबनी बंजारवा मृत्युंजय सिंह,चौकी प्रभारी समउर अखिलेश यादव ,कांस्टेबल रामनिवास यादव, रुपेश यादव, रामलखन यादव और एजाज अंसारी ने भी कार्रवाई में भूमिका निभाई।

एक तरफ ट्रक से पुलिसकर्मी को कुचलने का दुस्साहस, दूसरी तरफ गिरफ्तारी के बाद सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग—आशु के लगातार दुस्साहस के बाद तरयासुजान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आखिरकार उसका भागने का रास्ता बंद हो गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking