News Addaa WhatsApp Group Join करें

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 19, 2026  |  8:32 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर किया गया। जिसमे हज़ारों की संख्या मे देवी भक्त कलश यात्रा मे शामिल हुए।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

बताते चले कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ का आरम्भ सिद्धपीठ माँ बंचरा देवी के मंदिर प्रांगण मे शुरू हुआ।जिसकी शुरुआत गाजे बाजे, हाथी- घोड़ो के साथ भव्य रूप मे हुई।आज कलश यात्रा मे हज़ारो भक्तो ने शामिल होकर माता उद्घोष के साथ समस्त क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह लोगो के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। मान्यता है कि यह मंदिर आदिकाल से श्रद्धा का केंद्र है। यहाँ जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मन्नत मांगता है, उसकी मुरादें जरूर पूरी होती है।

इस यात्रा मे मंदिर के महंत दीपक नाथ, जय प्रकाश शाही, ज्ञान विक्रम सिंह ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, महेन्द्र पासवान सहित कई गणमान्यलोगो के अलावा सम्पूर्ण क्षेत्र की बच्चे – बच्चियां , महिलाये और पुरुष हज़ारों की संख्या मे उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking