News Addaa WhatsApp Group Join करें

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 19, 2026  |  8:34 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण व शत् प्रतिशत नामांकन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों व समाज के प्रबुद्ध वर्ग सम्मिलित हुए l कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया l संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्त व खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात चंद राय रहे l

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

गुरुवार 19 मार्च कप्तानगंज द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रमुख शिक्षाविदों ने भाग लिया l संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शत् प्रतिशत नांमाकन व ठहराव कैसे सुनिश्चित हो l

इस विषय पर खुलकर विचार विमर्श हुआ इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज से सामाजिक सरोकार रखने वाले सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य होता है l कि बुनियादी शिक्षा के उन्मुखीकरण के लिए आगे आयें और अभिभावकों को अपने नौनिहालों को प्राथमिक विद्यालयों में नांमाकन कराने के लिए प्रेरित करें l खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज डॉ प्रभात चंद राय ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा l कि सरकार द्वारा प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को बेहतर से बेहतर गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी सुविधाएं सुलभ कराई जा रही है l

शिक्षण कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था, निशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता मोज़ा, स्कूल बैग, प्रति दिन अलग – अलग स्वदिष्ट मध्याह्न भोजन और बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ ही साथ बैठने की समुचित व्यवस्था भी दे रही है l ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि बच्चों का विद्यालय में शत् प्रतिशत नांमाकन के साथ साथ उपस्थित और ठहराव भी सुनिश्चित करें l संगोष्ठी में विद्यालय के प्रति बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया l जिसमें गुलसेहरा को सर्वाधिक नामांकन, बेहतर शिक्षण के लिए कंपोजिट विद्यालय मुंडेरा से मनोज मद्धेशिया, विजय प्रकाश तिवारी, योगेश मौर्य,लालता प्रसाद, प्रियंका पांडेय, अमोघ सिंह, ताहिर आज़मी, संध्या सिंह, प्रदीप गुप्ता, रितेश कुमार आदि प्रमुख रूप से पुरस्कृत किया गया l

तथा राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों विवेक गुप्ता, अंशिका पटेल, रितिका, अनुष्का शर्मा, नसीम अली, अनमोल सिंह व अरुण यादव को मेंडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पाण्डेय ने किया l संयोजकों द्वारा कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की गई l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking