सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र मणि त्रिपाठी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पटनी में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर गांव के मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में उनके पुत्र कुशीनगर बुद्ध डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष तथा जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को समर्पित किया। उनके आदर्श, संस्कार और सादगीपूर्ण जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के बताए मार्ग पर चलकर समाज और शिक्षा क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेंद्र मणि त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, अरुण मणि, समाजसेवी सीमा मणि, राजकुमार मिश्र, बागिन्द्र प्रसाद, मनोज मिश्रा, गिरिजा देवी, पूनम, हर्षित चौबे, आकांक्षा, हेमलता मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…