अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर घोड़ादेउर गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ादेउर गांव के धूस के समीप स्थित गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर पीलर नंबर 372/8 के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।तभी किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक वंशनारायण गौड़,उपनिरीक्षक नन्दलाल यादव, कांस्टेबल अनिल यादव,मनोज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुटे रहे।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…