News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्यार, जेल और मोबाइल टावर! प्रेमी की रिहाई की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, हाटा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 28, 2026  |  8:08 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्यार, जेल और मोबाइल टावर! प्रेमी की रिहाई की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, हाटा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के कोतवाली हाटा क्षेत्र के नगर स्थित वार्ड नंबर 5 पगरा नगर में गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फुला दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4 बजे लोगों ने देखा कि एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़कर जोर-जोर से अपने प्रेमी को जेल से रिहा करने की मांग कर रही है। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो वहीं कई लोग उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे।
बताया जा रहा है कि हाटा नगर के ही एक वार्ड निवासी किशोरी का अपने ही जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों अचानक घर छोड़कर कहीं चले गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद मामला कोतवाली हाटा पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को बरामद कर लिया।
चूंकि किशोरी नाबालिग बताई जा रही है, इसलिए पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 8 से 10 दिन पहले की गई थी। प्रेमी के जेल जाने से किशोरी बेहद नाराज थी और लगातार उसकी रिहाई की मांग कर रही थी।
गुरुवार को इसी नाराजगी में किशोरी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाते हुए प्रेमी को छोड़ने की मांग करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हाटा संजय दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले आसपास की भीड़ हटवाई और फिर काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने भी किशोरी को शांत कराने की कोशिश की।
करीब लंबे मशक्कत और समझाइश के बाद किशोरी आखिरकार टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। उसके सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों के बीच घटना पूरे समय चर्चा का विषय बनी रही।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि किशोरी नाबालिग है तथा उसका प्रेमी वर्तमान में जेल में बंद है। किशोरी भावनात्मक रूप से परेशान थी, जिसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking