खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर पर खड्डा विकास खण्ड स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में खड्डा तहसील के डॉ.भीमराव अम्बेडकर समितियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद् पवन दूबे ने विभिन्न ग्राम सभाओं से आये हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर समितियों के सदस्यगण का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
तत्पश्चात तथागत भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन में सुप्रसिद्ध लोकगायक पवन राज एवं मनोज मधुर ने अपने गायन से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मान्यवर कांशीराम एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए शिक्षाविद् पवन दूबे ने कहा कि बाबा साहब और मान्यवर साहब ने इस देश को जो राह दिखाई है उसी पर चलकर देश वास्तविक रूप में तरक्की कर सकता है।
बाबा साहेब के हाथ में संविधान शिक्षा और अधिकारों के महत्व को दर्शाता है तो शूट बूट प्रगति की ओर उन्मुख होने का संकेत है। बाबा साहेब की आसमान की ऊंचाई की ओर उठती उंगलियां निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र में तरक्की, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास वास्तव में बाबा साहेब एवं मान्यवर कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छट्ठू भारती, अंगद भारती, कमल नारायण, राजकुमार भारती, दिवाकर बौद्ध, हरिवंश बौद्ध, राजीव बौद्ध, विपिन मल्ल, श्यामू, अमित, कृष्णमुरारी गौतम आदि उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…