News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता-डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2025  |  9:12 PM

445 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता-डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह WhatsApp
Responsive image

देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना देवरिया के तत्वावधान में डायट देवरिया के प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र राव के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा सभागार में किया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह जीवन के अंतिम समय तक समाज हित में कार्य करता है। आयोजित समारोह को रामदास, डॉ. जितेंद्र कुमार ,अनिल तिवारी आदि प्रवक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है जिसका हर किसी को पालन करना चाहिए। इनका संस्थान के समस्त प्रवक्तागण व प्रशिक्षुओं के बीच अत्यंत ही मधुर संबंध रहा। आज इनका संस्थान से जाना हम सभी के लिए काफी दुखदायी हैं।

सभी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। वही प्रशिक्षु समृद्धि मिश्रा, शिवानी मणि त्रिपाठी व संध्या मद्धेशिया ने विदाई समारोह गीत प्रस्तुत किया। इसके पूर्व प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र राव के सेवानिवृत पर माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया। समारोह का संचालन अखिलेश राय व आयोजक सत्यम श्रीवास्तव व कृष्ण कुमार मौर्य ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking