News Addaa WhatsApp Group Join करें

जहरीली टाॅफी कांड: टॉफी में जहर मिलाकर आंगन में फेंका, जहरीली टॉफी खाकर चार मासूम बच्चों की हुई थी मृत्यु; 3 साल बाद हैवानों को मिली उम्रकैद की सजा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 1, 2025  |  11:38 AM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जहरीली टाॅफी कांड: टॉफी में जहर मिलाकर आंगन में फेंका, जहरीली टॉफी खाकर चार मासूम बच्चों की हुई थी मृत्यु; 3 साल बाद हैवानों को मिली उम्रकैद की सजा WhatsApp
Responsive image
  • चार मासूमों की जान लेने वाले अभियुक्तों को सजा-ए-उम्र कैद
  • जहरीली टाॅफी कांड में दोषी पाये गये तीन अभियुक्त   
  • जिला एंव सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, दोषियों को कारावास के साथ 25-25 हजार का अर्थ दंड 

कसया। जहरीली टाफी से चार मासूम बच्चो की जान लेने वाले तीन आरोपियों को जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड से दण्डित किया है। तीनों अपराधी कुड़वा दिलीपनगर के निवासी है। घटना वर्ष 2022 के मार्च माह की है। यूपी के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना में अदालत ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह घटना 23 मार्च 2022 को हुई थी, जब अभियुक्तों ने रंजिश के कारण टॉफी में जहर मिलाकर रसगुल के आंगन में फेंक दिया था। रसगुल के चारों बच्चों ने टॉफी समझकर खा लिया, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

इस घटना में मृत बच्चों में रसगुल की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल हैं। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई थी। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता जीपी यादव के प्रयास से लगभग तीन वर्ष से कम समय में दोषियों को सजा मिली है। पीड़ित परिवार ने इस फैसले से खुशी जाहिर की है और जिला जज एवं डीजीसी जीपी यादव को धन्यवाद दिया है।कुशीनगर जनपद मे तीन वर्ष पूर्व कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की मुखिया देवी सुबह घर के दरवाजे पर झाडू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक पॉलिथिन में पांच टॉफी और नौ रुपये मिले। उन्होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नातियों और एक टाफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। चारों बच्चे टॉफी खाने के बाद खेलने के लिए कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

मासूम बच्चों को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो एक-एक बच्चों को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों में रसगुल की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई थी।

 

इन बच्चों की हुई मौत

 

मृत बच्चों में रसगुल्ला की छह वर्षीय पुत्री संजना, तीन वर्षीय पुत्री स्वीटी, दो वर्षीय पुत्र समर और मायके आई रसगुल्ला की बहन खुशबू के एकलौते पांच वर्षीय पुत्र आरुष की मृत्यु हुई थी। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने घटना को संज्ञान लिया था

जनपद में चार बच्‍चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जांच का आदेश दिया है। उन्‍होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवार की तत्‍काल सहायता मुहैया कराने की बात दोहरायी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking