News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 12 वर्षीय हिंदू नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2025  |  7:09 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 12 वर्षीय हिंदू नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर । जनपद में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने 12 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की को झूठी पहचान के माध्यम से प्रेम जाल में फंसा कर उसका धर्म परिवर्तन कराया और दुष्कर्म किया। कुशीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जनसुनवाई में खुला मामला :

21 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा की जा रही जनसुनवाई के दौरान पीड़िता की मां रिता देवी, निवासी जगदीशपुर (थाना सेवरही) ने आरोपी सज्जाद हुसैन उर्फ आशिक (पुत्र नसीरूद्दीन, निवासी झड़वा, थाना तरयासुजान) के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी 12 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया और यौन शोषण किया।

एफआईआर दर्ज और त्वरित गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर थाना सेवरही में मु.अ.सं. 227/2025 धारा 65(2) BNS, 5/6 पॉक्सो एक्ट, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट, और धर्मांतरण विरोधी अधिनियम 5(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया और 22 जुलाई को आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा : 

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सज्जाद हुसैन उर्फ आशिक ने खुद को “चुन्नू” नाम से पेश किया और ग्लोबल विलेज स्कूल, झड़वा (जहां वह मारुति वैन चालक था) में पढ़ने वाली इस बच्ची को प्रेमजाल में फंसाया। उसने पीड़िता से शादी कर उसका नाम बदलकर “सोनी खातून पत्नी सज्जाद हुसैन” कर दिया और इसी नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, जिस पर पीड़िता का नया नाम दर्ज था बरामद किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना सेवरही के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आकाश सिंह शामिल रहे। टीम में कांस्टेबल सुबेदार यादव, कांस्टेबल संजय यादव एवं कांस्टेबल उधम सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई।
कुशीनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़िता को विधिक व मानसिक सहायता प्रदान की जा रही है।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking