सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सांप काटने से 12 वर्षीय बालक नितेश सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक नितेश सिंह कोटवा गांव का निवासी था।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर सही इलाज नहीं मिला। जिससे उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन लापरवाही और उचित उपचार के अभाव में स्थिति बिगड़ती चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार हाटा के साथ पहुंची पुलिस ने बिगड़ती स्थिति को सँभालने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखें जाने तक अभी भी लोगो की भारी भीड़ स्वास्थ्य केंद्र पर जमीं हुई है।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…