खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के तमाम गांव के चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मानदेय वृद्धि की मांग की।
उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष आशिक अली एवं मंत्री ताहिर अली की अगुवाई में दर्जनों चौकीदारों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि काफी अर्से से मात्र 1000 रुपए महिने के आंशिक मानदेय से परिवार का गुजारा कर रहे थे, सरकार ने अब 2500 रुपए मानदेय वृद्धि किया है लेकिन 30 दिनों की ड्यूटी एवं थाने में हाजिरी लगातार देने के बाद भी ग्राम प्रहरी को मात्र 2500 रुपए में महंगाई के दौर में गुजारा कर पाना संभव नहीं है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मांगों को सरकार के उचित फोरम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान निजामुद्दीन सहित तमाम चौकीदार शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…