News Addaa WhatsApp Group Join करें

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 4, 2026  |  9:24 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस  WhatsApp

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके ही घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

मृतका की पहचान प्रमिला (20) पत्नी अभिमन्यु के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 जून 2025 में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में छ माह पूर्व दुबई में रहता है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि सास-ससुर किसी काम से बाहर गए हुए थे।

देर शाम जब परिजन लौटे तो प्रमिला को कमरे में फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे,एस एस आई आर सी सरोज मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

मृतका का मायका चिंगौना (थाना कसया) में है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking