अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार में स्थित धारा रावल प्राइवेट आईटीआई कैम्पस में छात्राओं में हाथ की कढ़ाई में उत्तीर्ण 48 छात्राओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सर्टिफिकेट वितरित किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक गजेंद्र बहादुर सिंह रिटायर एडिशनल कमिश्नर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत बच्चे लाभवानवित हो रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं बच्चो का मनोबल ऊंचा हो रहा है मैं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हू.
इस अवसर पर छात्राओ को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया इस दौरान विद्यालय की संस्थापक सदस्य / प्रबंधक मीना सिंह, उप प्रबंधक रविकांत सिंह,सचिव गौरव सिंह सहित छात्र छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…