News Addaa WhatsApp Group

होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई- योगेश्वर सिंह

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 11, 2025  |  6:46 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई- योगेश्वर सिंह
  • शांति सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार: कुन्दन सिंह

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना परिसर में में मंगलवार को होली और रमजान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम हाटा,सीओ कसया थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इसके अलावा सभी हल्का इंचार्ज और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे।
बैठक में एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने बताया कि त्योहार खुशियों का त्योहार है हर्षोल्लास का त्योहार है। इसपर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन सोशल मीडिया पर पूरी तरह नजर रख रही।माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। स्थानीय पुलिस को होली दहन स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि शांति सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।सोशल मीडिया पर भ्रामक फैलने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।हिन्दू मुस्लिम की समरसता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। होली और रमजान के पर्व पर किसी भी समुदाय के लोगों को आहात न पहुचाया जाएं। जिससे विवाद कि स्थिति उत्पन्न ना हो।

इस दौरान उपनिरीक्षक अजित कुमार, प्रमोद सिंह,संजय कुमार,शुभम भार्गव जुगेश कुमार आनन्द अतुल कुमार बिन्द, संतोष त्रिपाठी पूर्व ग्राम प्रधान सखौली, दीनानाथ तिवारी, राहुल सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोड़ादेऊर,लक्ष्मण यादव पूर्व प्रधान प्रतिनिधि,राजेश्वर सिंह ग्राम प्रधान सेन्दुआर,बाबू नन्दन सिंह,बालकिशुन प्रजापति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेन्दुरिया विशुनपुर, राम-लखन वर्मा आजाद अली,हाफिज अब्दुल मजीद, हामिद अंसारी, इरफान इमाम,अब्दुल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking