सुकरौली/कुशीनगर । नगर पंचायत सुकरौली मे फिर एक बार नगर पंचायत कार्यालय और वार्ड सदस्यों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सभासद अपने वार्ड में हो रहे विकास कार्यो मे धांधली के साथ ही देरी की शिकायत लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया। पंद्रह वार्ड सदस्यों मे से नौ सभासदो ने एकजुटता दिखाते हुए पूर्व मे किये गए विकास कार्यो मे अनियमितता की जाँच जल्द पूरी करने की बात भी ज्ञापन मे दिया। सभासदो ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड मे कार्य बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के ही पूर्ण कराकर सरकारी धन का बंदरबाट हो रहा है।
ज्ञापन देने वालो मे गंगाधर मिश्र, प्रतिनिधि सुरेश यादव, श्यमवेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजीव कुमार यादव, अर्जुन पटेल,प्रतिनिधि सुनील कुमार, कमलेश सिंह, राम मिलन यादव प्रतिनिधि कृष्ण मोहन जैस्वाल मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…