Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

योग से स्वस्थ एवं दीर्घायु होता है मनुष्य- प्रो जयप्रकाश

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 22, 2024, 2:38 PM IST • अब तक 87 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय योग कार्यशाला एवं व्याख्यानमाला के समापन समारोह में प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी ने बतौर अध्यक्ष कहा कि योग मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे मनुष्य स्वस्थ एवं दीर्घायु होता है।

उन्होंने योग के विभिन्न सिद्धांतों को शास्त्र में वर्णित जानकारी का उदहारण देते हुए प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे ऋषियों ने योग के बल पर स्वयं को स्वस्थ बनाए रखा और लम्बे समय तक धरती पर मानव कल्याण का कार्य किया। उन्होंने महर्षि पतंजलि के योग सिद्धांतों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।इस दौरान सारस्वत अतिथि -प्रो संतोष कुमार शुक्ल जे एन यू नयी दिल्ली ने आभासी उद्बोधन में कहा कि सम्पूर्ण विश्व को योग के बारे में भारत ने ही बताया सत्य अहिंसा,अस्तेय ब्रह्मचर्य आदि के बारे में बताया और कहा कि सम्पूर्ण जीवन के लिए योग महत्वपूर्ण है।एक से एक घातक बीमारी को योग द्वारा ठीक किया जा सकता है।

Advertisement

मुख्य अतिथि कुलपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नयी दिल्ली प्रो मुरलीमनोहर पाठक ने योग की उपादेयता पर बल दिया और कहा कि योग की उपादेयता मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है बिना योग साधना के मनुष्य का अस्तित्व खतरे में है। प्राचीन काल में हमारे ऋषियों ने योग के बल पर ही मानव कल्याण के अनेक सिद्धांतों का प्रतिपादन किया।

श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सांख्य योग के प्रो मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी ने आभासी उद्बोधन दिया और योग के शास्त्रीय सिद्धांतों के बारे में बताया। योगाचार्य अभिषेक कुमार मिश्र ने योग के व्यावहारिक सिद्धांतों की जानकारी दी जबकि योग प्रशिक्षक सुधाकर भारद्वाज एवं पूजा कश्यप ने योग का प्रदर्शन योग के तरीके को बताया। स्वागत मंत्री महामहोपाध्याय आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय एवं प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रबंधक अग्निवेश मणि ने किया।

इस दौरान पिंटू उपाध्याय,शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, संपूर्णानंद द्विवेदी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डॉ बशिष्ठ द्विवेदी संजय दूबे, कालिका दूबे, मोहन पाण्डेय, डॉ रामानुज द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे संचालन संजय पाण्डेय ने किया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi