News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: समाधान दिवस में 47प्रार्थना पत्रो में से 06 का हुआ मौके पर निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 22, 2024  |  7:21 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: समाधान दिवस में 47प्रार्थना पत्रो में से 06 का हुआ मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 47प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06प्रार्थना पत्रो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष सम्बंधित को देकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शनिवार को उपजिलाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 34 मामले आए वहीं पुलिस विभाग से 13मामले आए। जिसमें से राजस्व के 03व पुलिस के 03मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया वही राजस्व के 04 मामलों के निस्तारण हेतू संयुक्त टीम भेजी गयी।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सम्बंधित अधिकारी मौके पर पहुच गुणवत्ता के आधार पर मामलों का समाधान करे।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र, बिरेंद्र यादव ,प्रदीप कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking