News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विज्ञानं प्रदर्शनी में मदरसा के छात्रों ने दिखाये अपना हुनर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2022  |  8:08 AM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विज्ञानं प्रदर्शनी में मदरसा के छात्रों ने दिखाये अपना हुनर
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजितl

कसया/कुशीनगर। शासन के निर्देश पर रविवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें मदरसे के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर आयोजित अपने मॉडल प्रस्तुत किये गए जो आकर्षक का केंद्र रहा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

छात्रों द्वारा कम्प्यूटर,सीपीयू,मॉनिटर,कीबोर्ड,डिजायनदार मकान, हॉस्पिटल,जल संचय मकान,सोलर पैनल,मोटर चालित पंखा सहित चार्ट लेखन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।तथा विभिन्न प्रकार के खेलों कबड्डी,खोखों, फुटबॉल,दौड़ प्रतियोगिता आदि में भी छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।कसया में संचालित मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया के छात्रों द्वारा कम्प्यूटर, मॉनिटर ,सीपीयू,कीबोर्ड,हॉस्पिटल,शरीर के अंगों,सोलर पैनल आदि का तैयार किया गया मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।अवलोकन करने वाले लोग छात्रों का खूब तारीफ करते दिखें।अंत में बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अब्दुल मजीद ने कहा कि शासन द्वारा मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी कराने का निर्णय काबिले तारीफ है।विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों के छिपी प्रतिभा में निखार आएगा तथा वह आगे विज्ञान की तरफ भी बढ़ने का प्रयास करेंगे।इस अवसर प्रधानाचार्य मौलाना सदाकत अली कादरी,दरवेश आलम मिस्बाही,फकरुद्दीन,जैनुल आब्दीन,फिरोज,इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking