News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: जेसीबी मशीन से हुई पुलिया की सफाई, जल जमाव से मिली मुक्ति

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 31, 2024  |  6:46 PM

7 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: जेसीबी मशीन से हुई पुलिया की सफाई, जल जमाव से मिली मुक्ति
  • पुलिया बंद होने से जलमग्न हो गई थी सैकड़ों एकड़ धान व गन्ना की फसल
  • नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्वकर्मियों की टीम ने कराया समाधान

तमकुही। विकास खंड के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में बरवाराजापाकड़ – करमैनी मार्ग पर स्थित पुलिया के मुंह के सामने मिट्टी भरकर बंद कर दिया गया था। जिसके चलते जल निकासी न होने से ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ व खुदरा अहिरौली के सैकड़ों किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी‌ किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। जिसके निस्तारण के क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर समस्या का समाधान कराया गया।

आज की हॉट खबर- यूपी पुलिस के सिपाही ने वृद्ध आश्रम में मनाया बेटे...

डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में किसानों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पुलिया के मुंह व बरसात का पानी निकलने वाले रास्ते पर मिट्टी भर दिया है। उक्त पुलिया के बंद होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है तथा गन्ना की फसल सड़ रही है। पानी लोगों के घरों में घुस गया है। मामले के निस्तारण के क्रम में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक अश्विनी राय व लेखपाल यशपाल सिंह आदि की की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से समस्या का समाधान किया गया ।

इस दौरान प्रधान अशोक पाल, मुन्नीलाल प्रसाद, रमेश गोंड, शौकत अली शिकायतकर्ता
हदीस अंसारी, मुस्लिम गद्दी, सगीर मंसूरी, रमेश राय, सिकंदर, राजकुमार बारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’
मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’

कुशीनगर। गुरुवार को जहां पूरा जिला मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दान-पुण्य और…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम
मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मठिया में स्थित ऐतिहासिक काली माता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking