News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2026  |  7:50 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने मोबाइल मांगकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने महज पांच दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण हो गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी की तलाश में सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से लगातार सुराग जुटाए जा रहे थे। इसी क्रम में 24 अगस्त की रात समउर बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मदीना पुत्र दरूद मियां उर्फ दरूर अंसारी, निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है।

बताते चले कि प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में तमकुहीराज पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद चौकी प्रभारी समउर बाजार अखिलेश यादव की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से महिला से लिया गया मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ दीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक संख्या UP57BU0621 भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और घटना में उसकी भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन तथा सीओ तमकुहीराज जयंत यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साफ है कि जिले में चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस तकनीकी संसाधनों के साथ लगातार अभियान चला रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking