Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Aug 25, 2026, 7:52 PM IST • अब तक 688 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद बाइक की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये बताई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खैरटिया-बनकटा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। जांच में उसके पास मौजूद टीवीएस अपाचे बाइक संख्या UP52CA 6232 के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने बाइक के कागजात और विवरण की जांच की।

Advertisement

पुलिस ने बाइक के इंजन और चेसिस नंबर का सत्यापन करने के बाद उसे चोरी की बाइक बताया और मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा, निवासी बदुरांव, थाना चौराखास, कुशीनगर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल का इंजन नंबर AE8BR29129105 और चेसिस नंबर MD634BE81R2D13082 दर्ज किया है।बरामदगी के आधार पर थाना चौराखास में मु0अ0सं0 146/2026 के तहत धारा 317(2), 317(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार प्रजापति, कांस्टेबल हरिओम पाण्डेय और कांस्टेबल आदर्श कुमार सिंह शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की बाइक के साथ घूम रहे आरोपी पर शिकंजा कस गया है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिल के चोरी होने की परिस्थितियों और आरोपी के अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच कर रही है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi