News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : बौरहवा बाबा स्थल का होगा सुंदरीकरण 80 लाख की लागत से विकसित होगा पर्यटन केंद्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 27, 2025  |  9:03 PM

238 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : बौरहवा बाबा स्थल का होगा सुंदरीकरण 80 लाख की लागत से विकसित होगा पर्यटन केंद्र WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर  । तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल चेरू कालीन शिव मंदिर – बौरहवा बाबा के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग ₹80 लाख की लागत से इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है।
इस कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), गोरखपुर यूनिट-42 को सौंपी गई है, जो तकनीकी रूप से इसे क्रियान्वित करेगी। इसके अंतर्गत बौरहवा बाबा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को एक आधुनिक, सुंदर और सुविधाजनक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
साझा किए गए प्रस्तावित नक्शे में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि यह स्थल केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी आदर्श स्थान बनेगा। योजना में निम्नलिखित प्रमुख विकास कार्य शामिल हैं :प्रवेश द्वार का निर्माण और,साज-सज्जा,प्रोपर लाइटिंग और ग्रीन एरिया,ड्रिंकिंग वाटर फैसिलिटी,फव्वारे, स्टेज एरिया, विश्राम शेड,पुरुष/महिला टॉयलेट,फुटपाथ, पेवर ब्लॉक और उद्यानिक सजावट ।
  विधायक डॉ. असीम राय ने कहा कि “यह स्थल आस्था और प्रकृति का संगम है। वर्षों से उपेक्षित इस पौराणिक स्थान को पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने का यह प्रयास स्थानीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार भी सृजित होंगे।”
धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन को बढ़ावा:
चेरू कालिन बौरहवा बाबा स्थल पहले से ही स्थानीय लोगों के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। अब जब यह विकास परियोजना मूर्त रूप लेगी, तब यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकेगा।यह विकास कार्य इसी महीने में शुरू हो गया है, शिलान्यास की औपचारिकता जल्द ही पूरी की जाएगी और इसे तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने की तैयारी जल निगम द्वारा की जा रही है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking