News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : वाहन सहित एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए की नकली तम्बाकू,सिगरेट और मोबाइल डिस्पले ग्लास बरामद कंटेनर ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 28, 2025  |  6:07 PM

236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : वाहन सहित एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए की नकली तम्बाकू,सिगरेट और मोबाइल डिस्पले ग्लास बरामद कंटेनर ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर । जिले की संतोष कुमार मिश्र की पुलिस वर्तमान समय में अवैध कारोबारियों के लिए सरदर्द हो चुकी हैं। और लगातार अवैध कारोबार में लगे लोगों की मंसूबे पर पानी डाल रही हैं। इस क्रम में सोमवार को कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक ऐसा नेटवर्क का खुलासा किया हैं,जो एक ट्रक कन्टेनर वाहन से अवैध रुप से तस्करी कर ले जायी जा रही पच्चीस बण्डल प्लास्टिक के बोरे में नकली तंबाकू,सिगरेट तथा चार बण्डल प्लास्टिक के बोरे में नकली मोबाइल डिस्प्ले ग्लास (वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये) के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को दबोचने में कामयाबी हासिल किया हैं।

कुशीनगर जिले में अवैध मादक पदार्थ ,द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि की थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बांसी के पास प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना हर्षवर्धन सिंह,चौकी प्रभारी बासी नागेंद्र चौहान,हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, आरक्षी चंदन यादव,आरक्षी राजेश यादव,आरक्षी सोमनाथ चौहान के साथ सघन चेकिंग कर रहे थे इसी बीच एक ट्रक कंटेनर (वाहन संख्या: HR 38 U 4464) से अवैध रुप से तस्करी कर ले जायी जा रही 25 बण्डल प्लास्टिक के बोरे में नकली तंबाकू (RICHMOND और Manchester ब्रांड की नकली सिगरेट) तथा चार बण्डल प्लास्टिक के बोरे में नकली मोबाइल डिस्प्ले ग्लास के साथ कुल तीन अभियुक्तों को उस समय दबोचने में कामयाब हुई जब तस्कर इस खेप को यूपी बिहार सीमा से ले जाने के फिराक मे जुटे थे ,की उनकी पुलिस की पैनी निगाहे के आगे एक नहीं चली और दबोच लिए गए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राकेश पाण्डेय पुत्र मुख्तार पाण्डेय ग्राम महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चन्दौली , बबलू पाण्डेय पुत्र भीम पाण्डेय ग्राम अहिरौली थाना कुछिला जनपद कैमूर भभुआ राज्य बिहार , रौनक खान पुत्र सफीक खां ग्राम- रामगढ़वा थाना रामगढ़वा जनपद मोतीहारी राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना को0 पडरौना पर मु0अ0सं0 422/2025 धारा 318(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोले कोतवाल हर्षवर्धन ..!

उपरोक्त बरामदगी के विषय में इस संवाददाता को कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अभियुक्तों ने बताया है कि हमलोग का एक संगठित गिरोह है। हम लोग ट्रक की बॉडी में बने गुप्त बॉक्स में प्लास्टिक की बोरियों में नकली तंबाकू (सिगरेट) और नकली मोबाइल डिस्प्ले ग्लास छिपाकर बिहार ले जाते है। वहां अपने सहयोगी जितेंद्र यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी ग्राम रामगढ़वा थाना रामगढ़वा जनपद मोतीहारी बिहार के साथ मिलकर उक्त नकली तंबाकू(सिगरेट) और मोबाइल डिस्प्ले ग्लास को बेचते है, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही मिले इनपुट के रास्ते पुलिस को और कामयाबी हासिल होने की प्रबल संभावना हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking