News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज से पद्म विभूषण हेतु दो नाम प्रस्तावित: स्थानीय विधायक ने भेजा सुझाव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 27, 2025  |  9:00 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज से पद्म विभूषण हेतु दो नाम प्रस्तावित: स्थानीय विधायक ने भेजा सुझाव
  • भोजपुरी साहित्य व किसान आंदोलन के पुरोधाओं को दी जा सकती है श्रद्धांजलि

तमकुहीराज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पद्म विभूषण सम्मान 2026 हेतु जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के नाम मांगे जाने के क्रम में तमकुहीराज के विधायक डा. असीम कुमार राय ने दो महान विभूतियों के नाम प्रस्तावित किए हैं। इनमें भोजपुरी साहित्य के स्तंभ एवं ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ कहे जाने वाले कवि धरिक्षण मिश्र तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व किसान आंदोलन के शीर्ष नेतृत्वकर्ता बाबू गेंदा सिंह का नाम शामिल है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

डा. असीम कुमार राय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि धरिक्षण मिश्र न केवल भोजपुरी भाषा को साहित्यिक गौरव प्रदान करने वाले कवि रहे, बल्कि उन्होंने अपने सशक्त लेखन से क्षेत्रीय जनचेतना को भी गहराई से प्रभावित किया। वहीं बाबू गेंदा सिंह ने आजादी के पहले व बाद किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और ग्रामीण भारत में सामूहिक जागरूकता की नींव रखी।

विधायक के अनुसार, यह दोनों महापुरुष अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण योगदान के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के योग्य हैं और पद्म विभूषण जैसे उच्च नागरिक सम्मान के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि तमकुही क्षेत्र की इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करते हुए इन दोनों विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाए।

ज्ञात हो कि पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, समाजसेवा, विज्ञान, राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking