News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : माल वाहक पिकप से पांच प्रतिबंधित गो बंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 14, 2025  |  6:28 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : माल वाहक पिकप से पांच प्रतिबंधित गो बंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग के रस्ते बिहार वाया बंगाल को तस्करी कर प्रतिबंधित गो बंश बध हेतु ले जा रहे पशु तस्करों की सुगबुगाहट की जानकारी मिलते ही सतर्क हुई तमकुहीराज पुलिस को एक कामयाबी हासिल हुई है,पुलिस टीम ने एक माल वाहक पिकप से पांच राशि प्रतिबंधित पशुओं को पशु तस्करों के हाथ से मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को दबोच लिया है।

आज की हॉट खबर- ऑपरेशन क्लीन का असर: रामकोला थाने में 61 लावारिस वाहनों...

जानकारी रहे कि प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा,उप निरीक्षक अरसलान,उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह,उप निरीक्षक महेश मिश्रा,हेड कांस्टेबल सचिन कुमार,आरक्षी मोहित उपाध्याय के साथ क्षेत्र सुरक्षा शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थे की एक माल वाहक पिकप आते दिखाई दिया जिसको रोकने का संकेत किया गया कि वाहन चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए बिहार के तरफ भागने लगा की पुलिस टीम पीछे लगी रही,पुलिस टीम को अपने को घिरता देख कर पशु तस्कर गाड़ी को रोक कर भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ा कर पशु तस्कर नितिन पुत्र धर्मपाल निवासी टिकरी थाना जानी जनपद मेरठ उ0प्र0 , निखिल पुत्र बण्टी निवासी टिकरी थाना जानी जनपद मेरठ उ0प्र0 को गिरफ्तार कर मौके,कब्जे से पिकप वाहन UP 15 HT 6550 से पांच राशि गोवंशीय( तीन राशि गाय व दो राशि बछड़ा) पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए, एक धारदार हथियार व एक लकड़ी का ठीहा आदि बरामद किया ।

स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है । पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गोवंशीय पशुओं को मेरठ जिले से पकड़कर पिकअप वाहन में क्रूरुता पूर्वक लाद कर बिहार राज्य में ले जाकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।

संबंधित खबरें
पुलिस के जाल में फंसा गोतस्कर, विशुनपुरा पुलिस ने फरार निसार को किया गिरफ्तार
पुलिस के जाल में फंसा गोतस्कर, विशुनपुरा पुलिस ने फरार निसार को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहे…

सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी
सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी

कुशीनगर। मां सरस्वती की पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने…

ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा

कुशीनगर । जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने…

विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति
विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति

सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली मे नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण मे विशाल हिन्दू महासभा सम्मेलन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking