कुशीनगर। बुधवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर फरहान हॉस्पिटल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के स्वागत के दौरान खड़ा किया गया एक बुलडोजर अचानक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. संजय निषाद सवैंधानिक पद यात्रा के तहत तमकुहीराज क्षेत्र से गुजर रहे थे। उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के लिए नेशनल हाईवे किनारे एक बुलडोजर खड़ा किया गया था। इसी दौरान एक ट्रक ने खड़े बुलडोजर में टक्कर मार दी, जिससे बुलडोजर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में मौके पर मौजूद कुछ लोग घायल हो गए, जबकि एक कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साह के कारण विशेष रूप से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता तत्काल घायलों की मदद में जुट गए और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि हादसा और बड़ा नहीं हुआ, अन्यथा जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…