रामकोला/कुशीनगर । मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डॉ0 चंद्र प्रकाश मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवाओं के स्टाक एवं रख-रखाव तथा साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने स्टाफ नर्स से प्रतिदिन अस्पताल में हो रहे प्रसव की संख्या सहित अन्य जानकारियां हासिल की तथा सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय से उपस्थित रहकर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही क्षम्य नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान उनकी नजर बंद हेल्थ एटीएम मशीन की तरफ पड़ी। अवलोकन करने के बाद मशीन को चालू कराने के लिए आवश्यक सामाग्री अति शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कहे। निरीक्षण के उपरांत खुशी जताई तथा और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा, डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव, आरबी चौहान चीफ फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…