News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 7, 2026  |  3:35 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। यह शिक्षण संस्थान दर्जा प्राप्त मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा द्वारा स्थापित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 01:05 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘सखी दीदी’ योजना के माध्यम से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आधा दर्जन लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए तथा क्षेत्र में निर्मित दो प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्गों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सशक्त समाज ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार है। वहीं आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्रीकृष्ण गोपाल जी मंच तक पहुंचकर अतिथियों के स्वागत के उपरांत कार्यक्रम से प्रस्थान कर गए।
समारोह में देवरिया के सांसद शशांक मणि, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विजय राय, दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बीबीके एकेडमी को क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. संध्या मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीके एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking