News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 7, 2026  |  3:54 PM

276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी (कंपोजिट) के प्रांगण में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के बच्चों के दांतों की जाँच रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष, दंत चिकित्सक डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा की गई। जाँच के दौरान उन्होंने बच्चों को दांतों की स्वच्छता, नियमित ब्रश करने की सही विधि तथा मुख स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश एवं टंग क्लीनर निःशुल्क वितरित किए गए।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि बच्चों का मुख स्वास्थ्य उनके संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव होता है। समय-समय पर दंत जाँच और सही परामर्श से भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। रोटरी क्लब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
वहीं रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सेवा ही रोटरी की पहचान है। बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे जनहितकारी शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, डॉ. रिज़वान आलम, आदिल खान, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, अमृता सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीनावती देवी एवं रसोइया माताएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार द्वारा रोटरी क्लब कुशीनगर के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking