कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को हुए प्रदर्शनी मैच में जूनियर राज हाइवे स्पोर्टिंग क्लब तमकुहीराज यूपी की बी टीम ने इलेवन स्टार मुजफ्फरपुर बिहार की बी टीम को 3-0 से पराजित किया।
शुक्रवार को खेले गए मैच में मध्यांतर के पहले ठीक पहले 28 वें व 29 वें मिनट में तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के अंतिम मिनट में तमकुहीराज के की तरफ से तीसरा गोल हुआ। जो अंत तक कायम रहा। तमकुहीराज की तरफ से कु. प्रियंका गुप्ता व मुजफ्फरपुर की तरफ से कु. रिशु प्लेइंग इलेवन में शामिल रहीं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि राजपति कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी श्यामानंद, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय व महमूद अंसारी रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, प्रधान डा. वीरेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…