तमकुहीराज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद में विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत आशा व संगिनी कार्यकर्ता ने अपनी दस सुत्री मांगो को लेकर जहां धरना प्रदर्शन कर रही है। आज तरया सुजान स्वास्थ्य केन्द्र पर भी अपनी दस सुत्री मांगो के समर्थन में धरना दे रहीं हैं, आशा कार्यकर्ता और संगिनी 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को भी अस्पताल पर डटी रहीं। उन्होंने धरना देने के बाद वहां पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक डा अमित राय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
आपसभी को जानकारी होगा की आज आठवें दिन भी आशा कार्यकर्ता और संगिनी ने धरना दिया। धरना से स्वास्थ्य विभाग के की कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता है, यह धरना जारी रहेगा । सुचना मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अमित राय ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। उन्होंने ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन धरना दें रहीं आशा कार्यकर्ता व संगिनीयो पर कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान आशा संगिनी अध्यक्ष संध्या पटेल, उपाध्यक्ष मुन्नी पांडेय, महामंत्री कुसुमावती देवी, सचिव शीला गौड़, मंजु देवी, शीला देवी, रमिया देवी, संजुबाला देवी, ललिता देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, अंतिमा सिंह सहित सौकडो आशा व संगिनी कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहीं। अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। क्यों की यही कार्यकर्ताओं के भरोसे गरीब ग्रामीण निर्भर है, यही उनको प्रोत्साहन दे कर अस्पताल पर लाने का कार्य करती है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…