News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 28, 2021  |  10:04 PM

1,656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल!
  • आठों हुए मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 730 पर रामपुर बगहा गांव के पास स्विफ्ट डिजायर और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के द्वारा पुुुलिस व स्थानीय लोगों की मदद् से सभी को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया।जिसमें से एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर रामकोला पुुुलिस आवश्यक कार्यवाही मेंं जुट गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गुरूवार देर शाम को थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय मार्ग पर रामपुर बगहा के गांव के मोड़ के पास मुर्गी फार्म के समीप स्विफ्ट डिजायर और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गयी।जिसमें स्विफ्ट डिजायर पर सवार सोनू वर्मा उम्र 26 वर्ष व मनीष वर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्रगण स्व0 कृपाल वर्मा,अभिषेक वर्मा उम्र 26 वर्ष पुत्र राजकुमार, पवन चौधरी उम्र 32 वर्ष पुत्र महावीर चौधरी,जीतू उम्र 27 वर्ष, सुन्दरम् उम्र 29 वर्ष, प्यारेलाल उम्र 25 वर्ष पुत्र इन्द्रजीत वर्मा,ड्राइवर शिवकुमार यादव उम्र 25वर्ष सहित नव लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से नजदीकी सीएचसी कप्तानगंज में उपचार हेतु ले जाया गया।जहां डाक्टर ने प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।मृत व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एम्बुलेंस पर तैनात व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल पहुँचते ही चार की और मौत हो गयी।इसकी पुष्टि नही हो सकी है।

जानकारी मिली है कि ये सभी लोग जनपद- देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से रामकोला धर्मसमधा मंदिर पर आयी सिसवा महराजगंज निवासी रोशनी वर्मा पुत्री संतोष वर्मा की छेकाई कर वापस रुद्रपुर अपने घर जा रहे थे कि उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई।

मृतकों की सख्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की बाजार गर्म है। समाचार लिखते समय तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking