News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा क्षतिग्रस्त हुआ पिकअप

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 4, 2024  |  6:03 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा क्षतिग्रस्त हुआ पिकअप WhatsApp
Responsive image
  • संयोग ठीक रहा कि चालक को नहीं आई गंभीर चोट
  • सीवान के गुठनी से प्रतिदिन जनपद में दूध की आपूर्ति करने आता है वाहन

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजीपुर में एक विद्यालय के निकट रविवार की भोर में करीब चार बजे अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। संयोग ठीक रहा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चालक सुरक्षित बच गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र निवासी चालक नागेंद्र यादव प्रतिदिन बिहार प्रांत के सीवान के गुठनी से जनपद कुशीनगर में दूध सप्लाई करता है। वह तमकुहीराज – समऊर मार्ग के उक्त स्थान पर पहुंचा था कि अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के चक्कर में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

दुर्घटना में उक्त पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। चालक ने घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में एसएचओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है, विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking