News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2024  |  7:10 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार
  • 38 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन व एक नाँव बरामद

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने शराब तस्करी गैंग का खुलासा किया है, जो यूपी से शराब खरीद कर ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए बिहार राज्य को तस्करी करते हैं,इस गैंग के दस सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है,जिनके निशानदेही पर अड़तीस पेटी अवैध देशी शराब पुलिस को हाथ लगी है, वही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन के साथ एक नाव भी बरामद किया हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

मीडिया को जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 25.11.2024 को चैनपट्टी बन्धा से अभियुक्त नितेश सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासी दनियाडी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के पास से एक बोलेरो वाहन नं0 CH 01AR 6209 में लदी हुई 38 पेटी अवैध देशी शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 411/2024 धारा 60/72 आ0 अधि0 पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान पूछताछ व अन्य साक्ष्य के आधार पर एक फाईनेन्सियल ट्रेल स्टैबिलिस्ड करते हुए इस गिरोह के अन्य साथी भी प्रकाश मे आये जिन्हे बुधवार को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त नाव बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा कि पुलिस की पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनका एक संगठित गिरोह है। ये लोग शराब के विभिन्न दुकानों से बिचौलियों के माध्यम से शराब खरीद कर नाव व बोलेरो वाहन से बिहार में ले जाकर उँचे दामों पर बेज देते हैं। इनके गिरोह के बिहार में भी कई सक्रिय सदस्य हैं। स्थानीय पुलिस इस गिरोह का खुलासा करते हुए पियूष रंजन सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह, साकिन नोनिया पट्टी टोला अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,सच्चिदानन्द सिंह पुत्र नन्द लाल सिंह साकिन नोनिया पट्टी टोला अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,पप्पू सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह सा0 भावपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,ओसियर सिंह पुत्र स्व0 गजाधर सिंह साकिन पिपराघाट नरवा जोत थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ,कपिल देव यादव पुत्र सर्वजीत यादव साकिन पिपराघाट शिवटोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर हालमुकाम जगदीशपुर सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर , मनोज तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी साकिन मठिया श्रीराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर हालमुकाम साकिन वार्ड नं0 10 समता कालोनी पकडियार पूरब पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर , भोला यादव पुत्र हरेराम यादव साकिन भगवान पुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मूलनिवासी बैजुआ थाना पुजहा जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार ), रामधनी यादव पुत्र बलिस्टर यादव साकिन भगवान भगवान पुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मूल निवासी बैजुआ थाना पुजहा जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार),राजेश यादव पुत्र यदुनन्दन यादव साकिन गडहिया पाठक थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मूलनिवासी भगवान पुर थाना बैरिया जनपद गोपालगंज (बिहार),नितेश सिंह पुत्र बच्चा सिंह नि0 दनियाडी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई हैं।

उपरोक्त कामयाबी दिलाने में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद ,उप निरीक्षक संजीव मौर्या ,उप निरीक्षक अंकित सिंह ,उप निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह ,उप निरीक्षक रविकान्त सिंह ,आरक्षी सतेन्द्र कुशवाहा ,आरक्षी राहुल यादव ,आरक्षी अवनीश सिंह ,आरक्षी आशीष गुप्ता ,आरक्षी संदीप कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking