कुशीनगर । रविवार को तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी प्रभारी तीनफीडिया ने अपने चौकी क्षेत्र के जमसड़ीया बाजार में सभी सम्प्रदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक किया।
बैठक में चौकी प्रभारी तीनफीडिया प्रिंस कुमार ने आगामी त्यौहार धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा, महा पर्व छठ को शांति पूर्वक माहौल में संपन्न कराने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा मिले दिशा निर्देश,आदेश के विषय में अवगत कराते हुए ,बैठक में उपस्थित लोगो से उनकी जानकारियों को साझा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ अराजक तत्व त्योहार पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। तो हम उन्हें इस इस बैठक के माध्यम से दो टूक शब्दों में संदेश दे रहा हु कि अगर वह अमन, शांति सहित सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कि में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस की अराजकतत्वों पर कड़ी नजर है। आप सभी अफवाह के शिकार भूल कर भी नहीं हो, आप के सेवा में पुलिस चौबीस घण्टे खड़ा मिलेगी।
बैठक में संभ्रांत जन,प्रधान,ग्राम सभा सदस्य, बी डीसी सदस्य के साथ सभी सम्प्रदाय के अनुयाई उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…