News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पिक अप में मारा टक्कर, बालक गंभीर

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 15, 2025  |  6:58 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पिक अप में मारा टक्कर, बालक गंभीर WhatsApp

तुर्कपट्टी। शुक्रवार की शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूँ में कसया सेवरही मार्ग पर पश्चिम से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क के किनारे खड़े एक पिक अप वाहन में ठोकर मार दिया। मौके पर खेल रहा एक 7 वर्षीय बालक इसके चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया और घायल बालक को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एमपी के देवास निवासी फेरी वाले अपने पिकअप वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर गाँव में प्लास्टिक का डिब्बा बेचने गए थे। इसी बीच कसया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित हो कर पिक अप ठोकर मार दिया। टक्कर इतना भयानक रहा कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो कर पलट गया और ट्रेलर पास मौजूद विद्युत पोल दीवाल को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान वहां खेल रहा 7 वर्षीय बालक आदित्य पुत्र उमेश यादव इसके चपेट में आ कर बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना पर तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बालक को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking