News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 11, 2026  |  8:29 PM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी एक युवक की सोमवार को बड़ी नहर सड़क मार्ग पर दुर्घटना में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है, सूचना आम होते ही घर पर कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के सेराज अंसारी व मेराज अंसारी एक ही बाइक से रामकोला थाना क्षेत्र के किसी गांव में सोमवार को अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे अभी वह सिंगहा नहर पुल के समीप पहुंचे थे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लोहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप घायल मेराज 26 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल युवक सेराज का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

इसी तरह खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -मठियां मार्ग पर खड्डा से मठियां गांव की ओर जा रही सवारी भरी ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। राहगीर लाल बाबू आदि ने किसी तरह गढ्ढे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया जहां घायलों का उपचार किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking