News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 12, 2026  |  3:18 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता शिव दयाल सर, विशिष्ट अतिथि व्यास कुमार गौड़ और डायरेक्टर कमलेश सिंह उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां शामिल थीं। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

मुख्य अतिथि शिव दयाल सर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उन्होंने इस सम्मान समारोह को सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत बताया।

विशिष्ट अतिथि व्यास कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। संस्थान के संस्थापक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और संस्कारी बनाना भी है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि संस्थान के छात्र-छात्राएं शिक्षा के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह संस्थान और अधिक युवाओं को रोजगार एवं कौशल से जोड़ने का कार्य करेगा।

डायरेक्टर कमलेश सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking