News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान थाना क्षेत्र में एकावान स्थानों पर स्थापित है मां दुर्गा की प्रतिमा, दस स्थानों पर होगा विसर्जन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2024  |  8:02 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान थाना क्षेत्र में एकावान स्थानों पर स्थापित है मां दुर्गा की प्रतिमा, दस स्थानों पर होगा विसर्जन
  • इंस्पेक्टर तरयासुजान ने किया दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थल का निरीक्षण

कुशीनगर। जिले मां दुर्गा पंडालों पर भक्तो का जन सैलाब उमड़ रही है,वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रशासन भी अपनी पैनी निगाह दुर्गा पंडालों पर आने वाले मार्ग के साथ पंडाल परिसर में लगाई हुई है। इस क्रम में थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने दुर्गा पंडालों के साथ ही विसर्जन स्थल का आज निरीक्षण कर आयोजक मंडलो से जानकारियां साझा करते हुए प्रतिमा विसर्जन के समय सुरक्षा की ट्रिप्स अमल करने की बात बताई।

आज की हॉट खबर- “दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो...

बताते चले की थाना तरयासुजान क्षेत्र में कुल एकावन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है ,जहा बड़ी धूम धाम से भक्तजनों द्वारा मां का पूजन पाठ हो रहे है,साथ ही आज नवमी तिथि से पंडाल परिसर में आयोजको द्वारा,भगवती जागरण के साथ अन्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो आज से तीन दिनों तक चलेगा।

इस क्रम में पुलिस प्रशासन भी काफी चौकना है,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने आज दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया,साथ ही वहा के आयोजको से जानकारियां हासिल करते हुए प्रशासन की गाइड लाइन से अवगत कराया। उन्होंने कहा है की कोई भी त्यौहार हमे शांति की पाठ पढ़ाती है,आदि शक्ति देवी की हम पूजन कर रहे है,हमे चाहिए की हम सभी शांति के दूत बने।

साथ ही उन्होंने आगाह किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे,अगर आपको कोई दिक्कत समस्या नजर आ रही हो तो बिना देर किया हमे या अपने बी पी ओ हल्का दरोगा सिपाही से संपर्क करें,आपको सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों को सपष्ट निर्देश दिया कि हर एक कालर की फोन रिसीव किया जाए,और उन्हें समुचित जानकारियां उपलब्ध कराई जाए,यह सुनने में आया है की कुछ पुलिस कर्मी फोन रिसीव नहीं करते,अगर ऐसा होता है तो,कार्यवाही भी तय करने में देर नहीं होगी।

बोले प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह

इस संवाददाता से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस की गस्त देर रात्रि तक बढ़ा दी गई है,दुर्गा पंडालों तक आने जाने वाले मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था सुचारू ढंग से करने के लिए आयोजक मंडल को कहा गया है, माता के भक्तो की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा खड़ी है।थाना क्षेत्र के दस स्थानों क्रमश सलेमगढ सियरहा, लतवाचट्टी, तिनफेडिया ढाला, विरवट कोंहवलिया,अहिरौलीदान, चैन पट्टी बंधा, सिसवा नहर, दोमाठ पोखरा,जवही नरेंद्र पोखरा,रुक्मणि घाट बैजुपट्टी,में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने का स्थान चिन्हित है,जहा पुलिस की उपस्थिति में प्रतिमा विसर्जन होगा।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking