News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर की जटहां-बगहा पक्के पुल निर्माण की मांग!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 10, 2021  |  5:33 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर की जटहां-बगहा पक्के पुल निर्माण की मांग!
  • केन्द्रीय मंत्री ने शीघ्र निर्माण का सांसद को दिया भरोसा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बहुप्रतीक्षित जटहां-बगहा गण्डक नदी मार्ग पर पक्के पुल निर्माण सहित हाटा में फ्लाईओवर ब्रिज व राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे बाजारों के जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने का पत्र सौंप शीघ्र निर्माण की मांग की। केन्द्रीय मंत्री ने सभी मांग पत्र पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवम् राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मिलकर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित जटहां- बगहा को सीधे जोड़ने वाली गण्डक पर पक्के पुल निर्माण की मांग करते हुए बताया कि जटहां से बगहा के बीच 10 किमी. की सीधे दूरी के बजाय नागरिकों को चक्कर काटकर 60 किमी. की दूरी तय कर जाना पड़ता है। पक्के पुल बन जाने से हजारों एकड़ खेती उपयोगी हो जाएगी। इसी तरह हाटा के एन.एच. 28 गोरखपुर चौराहे व केन यूनियन चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने व पड़रौना-खड्डा मार्ग पर सूरजनगर, नौरंगिया, भुजौली व मठियां के सड़क किनारे दोनों ओर 2 से 4 किमी. तक जलजमाव से निजात देने के लिए पक्के नाली निर्माण की मांग करते हुए पत्र सौंपा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए इसके निर्माण कराने का भरोसा दिलाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तरयासुजान : थाना दिवस में गूंजी जनसमस्याएं, 31 शिकायतें पहुंचीं; 9 का मौके पर हुआ समाधान
तरयासुजान : थाना दिवस में गूंजी जनसमस्याएं, 31 शिकायतें पहुंचीं; 9 का मौके पर हुआ समाधान

कुशीनगर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना तरयासुजान…

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की तहरीर, कार्रवाई की मांग

पडरौना, कुशीनगर। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू आस्था को लेकर दिए गए…

मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कुशीनगर/तमकुहीराज। मुहर्रम मेले की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय…

धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल

बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking