News Addaa WhatsApp Group Join करें

तिरंगा यात्रा में गूँजा भारत माँ की जय…सेना के पराक्रम को समर्पित हुआ जनसमुदाय

सुनील नीलम

Reported By:

May 23, 2025  |  7:07 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तिरंगा यात्रा में गूँजा भारत माँ की जय…सेना के पराक्रम को समर्पित हुआ जनसमुदाय

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में रूदवलिया से गुप्तकालीन सूर्यमन्दिर की नगरी तुर्कपट्टी तक पाँच किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गयी।इस यात्रा में युवाओं,बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा भारत माता की जय व वन्देमातरम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

तिरंगा यात्रा रूदवलियासे आरम्भ होकर बसडीला पाण्डेय,अमवा दूबे, तेनुआ,बेलवा खुर्द,छहूँ चौराहासिहुली टोला,पुलिस स्टेशन के निकट से होते हुए तुर्कपट्टी के मुख्य चौक पर पहुँची जहाँ बाजार के व्यवसायी व लोगों ने भी यात्रा में शामिल होकर भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं साहस पर जमकर नारेबाजी की।इस यात्रा के दौरान रास्तेभर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शामिल लोगों का अभिनंदन व उत्साहवर्धन किया।उत्साह से ओतप्रोत यात्रा में शामिल हर हाथ में तिरंगा,होठों पर भारत माता की जय और हृदय में गौरव की अनुभूति प्रदर्शित करते हुए भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्र की एकता, प्रगति और आत्मगौरव का प्रतीक बनकर लोगों के अन्तर्मन में समा गया है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया कि हमारी सेनाएं केवल सीमाओं की रक्षक नहीं,बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की सजीव प्रतिमूर्ति हैं।

यात्रा में शामिल जनसैलाब यह संकेत देता है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यबोध से प्रेरित है तथा सैनिकों के साथ खड़ा है।दुर्गेश राय ने कहा कि वीर सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने आपरेशन सिंदूर को इतिहास में अमर बना दिया।आयोजक मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पूरे विश्व को यह संदेश दे दिया कि आवश्यकता पड़ने पर सभी देशवासी सैनिकों के साथ अपना सर्वस्व समर्पित करने को तत्पर हैं।

यात्रा में शैलेन्द्र तिवारी,डा0 सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय,कन्हैया गोंड़,रामवृक्ष गिरी, दीपक द्विवेदी,जयप्रकाश मिश्र,अनिल निर्मल,नागेन्द्र सिंह,वसन्तपटेल,दीपक गोंड़,सोनू मद्धेशिया,सुनील प्रसाद, रणजीत चौहान,गिरीश पाण्डेय, अनिरुद्ध दूबे,नीतिश सिंह,अजय शाही,अशोक तिवारी व अजय प्रजापति सही काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking