News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: बहन का हत्यारा कलयुगी नशेड़ी भाई गिरफ्तार, जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 23, 2025  |  7:08 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: बहन का हत्यारा कलयुगी नशेड़ी भाई गिरफ्तार, जेल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पड़रहवा गांव में पिता -पुत्र के बीच कहासुनी में बीच बचाव करने गई विवाहिता बहन के हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के गंगवाछापर गांव निवासी हरिकिशुन चौहान के लड़के विशाल की बाइक से बगहवा ईनार के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी घटना को सुनकर माघी कोठिलवां गांव से विवाहिता बहन अंजनी नईहर आई थी। 21 मई की रात पिता हरिकिशुन और बेटे रामसमुझ के बीच कहासुनी हो रही थी, आरोप है कि नशे में धूत भाई रामसमुझ को बहन की बात नागवार लगी और घर में रखे चाकू से बहन को घोंपकर हत्या कर दी।

गम्भीर रूप से घायल बहन को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने आरोपी हत्यारे भाई रामसमुझ के विरुद्ध 103 (1)/352/115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमर सिंह, अखिलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी और विकास यादव की पुलिस टीम ने हत्यारोपी को आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking