News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : एक माह बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान! राजकुमार फिर जायेंगे मुख्य मंत्री के जनता दरबार ..!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2024  |  5:33 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : एक माह बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान! राजकुमार फिर जायेंगे मुख्य मंत्री के जनता दरबार ..!

तमकुहीराज/कुशीनगर। समस्या का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता में हैं पर समाधान हो कैसे रहा हैं जरा एक नजर इधर भी देखिए….।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

जानिए पूरा मामला!

यह प्रकरण तमकुहीराज तहसील के नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बा का हैं। यहां के पीड़ित राजकुमार मोदनवाल पुत्र अशोक मोदनवाल ने अपने सगे पिता के भाइयों ने मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी मकान में बिना हिस्सा बटवारा किए ही जबरन कब्जा कर रखा है और हिस्सा बटवारा करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर पीड़ित व्यक्ति राजकुमार मोदनवाल ने बीते 15 सितंबर को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में पीड़ित राजकुमार ने पहुंच लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि तमकुहीराज कस्बा स्थित पुस्तैनी जमीन जो मुख्य सड़क किनारे के दूकान(क्षतिग्रस्त मकान)में हिस्से की भूमि पर विपक्षी पाटीदार द्वारा कब्जा कर लिया गया है । जनता दरबार में पीड़ित राजकुमार ने आवेदन दे कर न्याय संगत बटवारा किए जानें और हिस्से पर चिन्हित कर कब्जा दिलाने की मांग किया गया था। जिसपर समस्या निस्तारण हेतु एसडीएम विकास चंद्र को निर्देशित किया गया। एसडीएम विकास चंद्र ने समस्या समाधान के लिए वें मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेकर चले गए और विपक्षियों को कार्यालय में बतौर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया लेकिन एक माह बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

क्या कहता पीड़ित राजकुमार :

पीड़ित व्यक्ति राजकुमार का कहना है कि न्याय संगत हिस्से पर चिन्हित कर कब्जा नहीं दिलाया जाता है तो फिर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से जनता दरबार दर्शन में पहुंच कर समस्या समाधान नहीं किए जानें कि शिकायत पुरा विस्तार से बताने के लिए जनता दरबार में जानें वाले हैं ……।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking