Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

न्यू इंडिया सुगर मिल ने आयोजित किया किसान गोष्ठी , गन्ने के आधुनिक खेती व उपज बढ़ाने की दी गई जानकारी

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 23, 2024, 5:36 PM IST • अब तक 203 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • गोष्ठी में जीएम ने गन्ना ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया

हाटा कुशीनगर । अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड युनिट की न्यू इंडिया शुगर मिल के परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशाषी अध्यक्ष व गन्ना वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना बुआई को लेकर गन्ने की आधुनिक खेती व गन्ने की उपज की बढ़ोत्तरी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया ।

बुधवार को न्यू इंडिया शुगर मिल परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि कृषकों को अधिक उपज लेने हेतू गन्ने के प्रमुख प्रजातियों को० ०118,14201,15023की बुआई करने हेतु गन्ना तथा मजदूरो की निर्भरता कम करने हेतू मिल की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।श्री सिंह ने कृषकों को बताया कि मिल क्षेत्र में कुल 75 एटीएसपी (कृषि प्रदाता) प्रैगमेटिक्स रिसर्च एण्ड एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सहयोग से बनाए गये है जिससे गन्ने के आधुनिक खेती व गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह द्वारा गन्ना विभाग के नवनियुक्त गन्ना ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया गया साथ ही अवध गन्ना ऐप तथा किसान काल सेंटर जिसका टोल फ्री नंबर 18005326100 को शुरू करने की घोषणा की गई। गोष्ठी को सहायक उपाध्यक्ष गन्ना अवधेश चंद गुप्ता ने किसानों को सहफसली खेती से लाभ तथा अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बोने का अनुरोध किया।

Advertisement

वही प्रैगमेटिक्स रिसर्च के प्रबंध निदेशक दुष्यंत बादल ने वर्तमान समय में मशीनीकरण को अपनाने की सलाह दी तथा विकसीत देशों के किसानों का उदाहरण देते हुए मशीनीकरण द्वारा कराये गये गन्ना बुआई में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की बात कहीं। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान देवेन्द्र प्रताप शाही तथा मंच का संचालन उप महाप्रबंधक गन्ना डी डी सिंह ने किया।।इस दौरान कृषक सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र वर्नवाल, प्रेमप्रकाश यादव,मनीष दूबे रामानंद,अशोक राय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi